मध्यप्रदेश विधानसभा पहला नतीजा शाजापुर जिले की कालापीपल से चौंकाने वाला रहा ,यहां भाजपा प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी ने 11941 वोट से जीत , कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी को 11941 वोट से मिली हार

Election 2023 Result Live : मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. 52 जिला मुख्यालयों पर वोटों की गिनती की जा रही है. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan) और पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ (Kamalnath) जैसे राजनीतिक दिग्गजों समेत 2,533 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियां वोटों की गिनती से पहले ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर चुके हैं।
मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग चल रही है। पहला नतीजा शाजापुर जिले की कालापीपल से चौंकाने वाला रहा। यहां भाजपा प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी ने 11941 वोट से जीत दर्ज कर कांग्रेस के मजबूत कैंडिडेट विधायक कुणाल चौधरी को 11941 वोट से हरा दिया।




