छत्तीसगढ़

धरसींवा कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा के पति डॉ.दया वर्मा का निधन… |


रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर है। कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के पति डॉ. दया वर्मा का आज निधन हो गया है। उन्होंने अंबडेकर अस्पताल में अंतिम सांसें ली। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। बता दें कि डॉ. दया वर्मा शासकीय चिकित्सक रहे हैं।

READ MORE- CG Weather update: छत्तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, अलर्ट जारी…

छाया वर्मा के पति डॉ.दया वर्मा का निधन||

छाया वर्मा धरसींवा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उनके पति डॉ. दया वर्मा सिलयारी उपस्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय तक पदस्थ रहे। सिलयारी के समीप ही उनका गांव किरना है, जहां बजरंग पावर प्लांट है. उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम में किया जाएगा।

सीएम भूपेश ने जताया शोक

सीएम भूपेश ने कहा- पूर्व राज्यसभा सांसद, कांग्रेस नेत्री श्रीमती छाया वर्मा जी के पतिदेव डॉ दया वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करे. इस दुःख की घड़ी में हम सब उनके साथ हैं.



Related Articles

Back to top button