छत्तीसगढ़

कांकेर – कक्षा नवमी की आदिवासी छात्रा से बलात्कार, छात्रा को डरा धमकाकर अलग-अलग दिन किया दुष्कर्म


कांकेर जिले में कक्षा नवमी की आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दो युवकों ने एक आदिवासी नाबालिग छात्रा को डरा धमकाकर अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुरा मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश अवधिया के अनुसार, आरोपी लीलेश विश्वकर्मा 27 वर्ष और जितेंद्र ध्रुव निवासी चौगेल ने आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. छात्रा कक्षा नवमीं की छात्रा है. घटना 10 और 12 जुलाई 2023 की है. आरोपियों की धमकी से डरी छात्रा ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी।

टीआई ने बताया, आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. पीड़िता छात्रा के गर्भवती होने पर इसकी जानकारी परिजनों को लगी. परिजनों की शिकायत पर भानुप्रतापपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 376,2DH, 376, 3 ,506 IPC, पॉक्सो 06 पर मामला दर्ज किया. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।



Related Articles

Back to top button