छत्तीसगढ़
पति ने पत्नी को जला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार… |

अंबिकापुर। यह मामला अंबिकापुर के संतपुर थानाक्षेत्र के मदनपुर इलाके का है। जहां पत्नी के हाथ पांव बांध कर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाई गई। बताया जा रहा है कि महिला करीब 90 फीसदी जल गई थी. जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
read more- CG News: नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर युवक को उतारा मौत के घाट…
मिली जानकारी के अनुसार, चरित्र संदेह को लेकर निर्मम हत्या का आरोप पति पर लगाया गया है। आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। वहीं, अब पुलिस फरार पति की जांच में जुटी हुई है।



