खेल जगत

World Cup Final – ये है रोहित शर्मा की संभावित प्लेइंग इलेवन, फाइनल में मास्टर स्ट्रोक


भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में वर्ल्‍ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में अपने सभी 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है।

टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए भारत फाइनल तक पहुंची है। वहीं, कंगारू टीम भी लगातार 8 मैच जीतकर फुल फॉर्म में है। इसी वजह से कहना बेहद मुश्किल है कि 19 नवंबर की शाम को किस टीम के नाम के आगे वर्ल्ड चैंपियन का तमगा लगेगा।

रोहित खेलेंगे फाइनल में मास्टर स्ट्रोक

वर्ल्ड कप 2023 में कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है। हार्दिक के बाहर होने के बाद रोहित ने हर मुकाबले में सेम ग्यारह खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर उतरे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में भारतीय कप्तान मास्टर स्ट्रोक खेलने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं।

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच जिस पिच पर फाइनल मैच खेला जाना है, उस पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी बात यह भी है कि अश्विन का रिकॉर्ड भी अहमदाबाद और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा से ही जोरदार रहा है।

भारत के बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल टीम को धमाकेदार शुरुआत देने में सफल रहे हैं, तो नंबर तीन पर विराट कोहली ने अपने काम को बखूबी अंजाम तक पहुंचा है। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की उम्दा फॉर्म टीम इंडिया के लिए सोने पर सुहागा रही है। हालांकि, टीम खिताबी मुकाबले में सूर्यकुमार यादव से भी एक बड़ी पारी की उम्मीद जरूर करेगी।

IND vs AUS संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज/अश्विन



Related Articles

Back to top button