खेल जगत

रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से रौंदा, 19 नवंबर को फाइनल में टीम इंडिया से होगी भिड़ंत |


साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साउथ अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 49.4 ओवरों में महज 212 रन बनाकर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की तरफ से स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 101 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महज 47.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से तबरेज़ शम्सी और गेराल्ड कोएत्ज़ी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. बता दें कि 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button