World Cup Semifinal – भारत की जीत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीम इंडिया को दी बधाई |

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की इस जीत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट में लिखा ‘शमी फाइनल’ में ‘विराट’ विजय, ‘शुभ’ जीत, फिर से “श्रेयष्ठता” का परिचय, बस एक कदम और…जीतेंगे!
“शमी फ़ाइनल” में “विराट” विजय.
“शुभ” जीत, फिर से “श्रेयष्ठता” का परिचय.बस एक कदम और…जीतेंगे!🏏 #INDvsNZ
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 15, 2023
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 70 रन से हरा दिया है, इसी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए थे, इस लक्ष्य को पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 327 रन पर ही सिमट गई. और इस मैच को भारतीय टीम ने 70 रनों से जीत लिया है. न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 134 रनों की शानदार पारी खेली.



