छत्तीसगढ़
कांग्रेस भारी बहुमत से कर रही है सत्ता में वापसी… |

बालोद। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बालोद में विशाल जनसभा को संबोधित किया. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी नीतियों से जनता बेहद खुश है. कांग्रेस भारी बहुमत से वापसी कर रही है.
read more- CG News: पखांजूर में बना देश का पहला रेनबो मतदान केंद्र, थर्ड जेंडर मतदाताओं ने किया मतदान…
प्रियंका गांधी ने कहा, कांग्रेस ने तय किया है कि सरकार बनते ही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेंगे. धान की कीमत 3200 रुपये तक बढ़ाई जाएगी. किसानों का कर्ज माफ की जाएगी.
सभी सरकारी स्कूल आत्मानंद स्कूल में अपग्रेड होंगे. 200 यूनिट फ्री बिजली, 500 रुपये सिलेंडर में सब्सिडी, वन उपज के लिए 10 रुपये अतिरिक्त, 700 इंडस्ट्रियल पार्क. जाति जनगणना की जाएगी.




