CG News: पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी…

Riya Modanwal
CG News: पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी…
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ इलाके में सोमवार सुबह एक पेड़ से लटकती युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शिवरीनारायण थाना पुलिस को दी.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती के शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई है. शिवरीनारायण पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह ग्राम बेलारी के कंजी नाला डैम के पास ग्रामीणों ने देखा कि एक 20 से 22 वर्षीय लड़की की लाश पेड़ में लटकी हुई थी.
read more- CG News: देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गया विशालकाय सांप, देखिए वीडियो…
जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल 112 को दी जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंच काफी पूछताछ लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकती है. युवती कला टीशर्ट और ब्लू जींस पहने हुई घटना स्थल में मिली है.
फिलहाल पुलिस मामले की हर संभव पहलु से जांच कर रही है. आसपास के गांव में भी युवती के बारे में पतासाजी की जा रही है.
CG News: पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी…
cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive news web portal.



