छत्तीसगढ़

मजदूर ने लोहे की रॉड से हमला कर ठेकेदार को उतारा मौत के घाट… |


रायपुर। CG Crime जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सारखी से हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक मजदूर ने लोहे के रॉड से सिर पर वार कर ठेकेदार को मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

बता दें कि मृतक नागेश ध्रुव 26 वर्ष ग्राम देवदा का रहने वाला था और ठेकेदारी का काम करता था। वहीं आरोपी डीगेश यादव मृतक के अंदर में मजदूरी का काम करता है। बताया जाता है कि मृतक आरोपी की पत्नी से बातचीत करता रहता था। जिससे आरोपी नाराज हो गया और उसने लोहे की रॉड से ठेकेदार के सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।

read more- CG News: रायपुर हवाई अड्डा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, हेलीकाप्टर से चुनावी जनसभा के लिए भरेंगे उड़ान

मजदूर ने ठेकेदार की हत्या कर उसके शव को सारखी में एक निर्माणधीन बिल्डिंग में छोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोपी डीगेश यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।



Related Articles

Back to top button