छत्तीसगढ़
बीजापुर में मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या, सड़क किनारे मिली लाश

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में देर रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या के बाद शव को नड़पल्ली एवं गलगम के बीच सड़क किनारे फेंक दिया। मृतक मुचाकी लिंगा (40 वर्ष) उसूर ब्लाक के ग्राम गलगम का निवासी था। नक्सलियों द्वारा पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या की गई।




