नेशनल फिल्म अवॉर्ड लेकर हैदराबाद लौटे सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, फैन्स ने किया ग्रैंड वेलकम (Watch Video) |

Allu Arjun: मेगास्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर के सबसे अच्छे दौर को एंजॉय कर रहें है. उन्होंने अपनी सेंसेशनल ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 1: द राइज’ से तूफान ला दिया था और अब घर-घर में सुपरस्टार का नाम छा गया है. देश भर में अल्लू की जीत को सेलिब्रेट किया जा रहा है. दरअसल फिल्म में अल्लू अर्जुन के आइकोनिक पुष्पा राज के रूप में उनकी दमदार परफॉर्मेंस को दुनिया भर के प्रशंसकों और जनता से प्यार मिला है. ये फिल्म उन्हें एक अलग ही लेवल पर ले गई और उन्हें इसके लिए नेशनल अवॉर्ड मिला. Sunny Deol Birthday: राजवीर देओल ने पिता सनी देओल के बर्थडे पर शेयर की शानदार तस्वीर, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं!
दिल्ली में 69वें नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ, जहां अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और उन्हें ये अवॉर्ड लेते देख उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अल्लू अर्जुन के नेशनल अवॉर्ड की बड़ी जीत से पूरे देश में जश्न का माहोल था और देखते ही देखते जिसने एक सेलिब्रेशन का रूप ले लिया. ऐसे में, नेशनल अवॉर्ड हासिल कर हैदराबाद लौटे पैन इंडिया स्टार की जीत का जश्न प्रशंसकों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया. यहीं नहीं उन्होंने अपने पसंदीदा सुपरस्टार का ग्रैंड वेलकम ढोल और पटाखों के साथ किया. इस तरह से ये मौका एक फेस्टिवल बन गया.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




