केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी की बायोपिक ‘गडकरी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 27 अक्टूबर सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video) |

Gadkari Trailer: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जीवन पर आधारित मराठी फिल्म ‘गडकरी’ का ट्रेलर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा नागपुर में एक कार्यक्रम में रिलीज किया गया. फिल्म में राहुल चोपड़ा ने गडकरी की भूमिका निभाई है. यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. National Film Awards: एक ही फ्रेम में नजर आए नेशनल अवॉर्ड विजेता, Allu Arjun, Alia Bhatt और Kriti Sanon ने साथ में दिए पोज (View Pics)
फिल्म के निर्देशक अनुराग राजन भुसारी हैं और निर्माता अक्षय अनंत देशमुख हैं. फिल्म को अभिजीत मजूमदार द्वारा प्रस्तुत किया गया है. ट्रेलर में गडकरी के बचपन से लेकर उनके राजनीतिक करियर तक की यात्रा को दिखाया गया है. ट्रेलर में उनके निजी जीवन की झलक भी मिलती है. ट्रेलर में गडकरी के कुछ प्रसिद्ध भाषणों के अंश भी शामिल हैं.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




