छत्तीसगढ़

लाखों रुपये वेतन पाने वाले विधायक की पत्नी के नाम से बना गरीबी रेखा राशन कार्ड… |


मनेंद्रगढ़। बता दें, प्रदेश के विधानसभा क्रमांक-1 भरतपुर सोनहत विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के गुलाब कमरो विधायक हैं। हालांकि, वे पहली बार विधायक हैं मगर उन्हें वेतन और भत्ते को मिलाकर हर महीने पूरे पौने दो लाख रुपए मिलते हैं। आश्चर्यजनक पहलू यह है कि उनकी पत्नी लीलावती के नाम पर गरीबी रेखा का राशनकार्ड बना है जिसमें परिवार के सदस्य के तौर पर विधायक गुलाब कमरो का भी नाम है। जाहिर है, छत्तीसगढ़ में गरीबों के हिस्से का राशन विधायक व उनका परिवार हजम कर जा रहा है।

read more- CG News: इस शक्तिपीठ में होते हैं तीन नवरात्र, दशहरे के दिन निकलती है मां की डोली…

विधायक गुलाब कमरो मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के साल्ही ग्राम पंचायत के रहने वाले है साल्ही ग्राम पंचायत के गरीबी रेखा राशनकार्ड धारियों में विधायक गुलाब कमरो की पत्नी लीलावती के नाम से भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार के तहत नीला राशनकार्ड बना है। विधायक की पत्नी के नाम से बने राशनकार्ड में सम्मलित सदस्यों में विधायक गुलाब कमरो व उनकी दोनों बेटी अंजली व निशा का भी नाम शामिल है।

गुलाब कमरो की पत्नी के नाम पर राशनकार्ड भूमिहीन कृषि परिवार के तौर पर जारी हुआ है, जबकि विधायक गुलाब कमरो के नाम पर ग्राम साल्ही में कृषि भूमि व अन्य भूमि है। जिसका हवाला उन्होंने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के शपथपत्र में दिया था। इस मामले में गुलाब कमरो ने मीडिया से विधायक गरीब है और उसके परिवार को राशन कार्ड से सुविधाएं मिल रही तो इसमें क्या गलत है। वहीं, खाद्य अधिकारी का कहना है कि विधायक का गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड नहीं बनता, अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है।



Related Articles

Back to top button