छत्तीसगढ़
राजनांदगांव – प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह कर रहे क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार, बोले प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार

राजनांदगांव -प्रदेश के पूर्व सीएम एवम राजनादगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ रमन सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे है वही आज डॉ रमन सिंह ने चुनाव प्रचार की शुरुआत माँ शीतला मंदिर में पूजा पाठ कर की और नवरात्र की पहली दिन पर बधाई दी।
आज डॉ रमन सिंह का जन्मदिन भी है बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए फटाके भी फोड़े,वही कांग्रेस के टिकट वितरण के मामले में कहा कि विधानसभा चुनाव में दोनों राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है दोनों पार्टिनके बीच मुकाबला है ,इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी कहा कि उनके सामने गिरीश देवांगन चुनाव लड़ रहै है इस पर कहा कि चुनाव है जनता का आशीर्वाद डॉ रमन को मिलेगा ।




