छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Election 2023 – कट जाएगी इतने विधायकों की टिकट, आज तय होंगे उम्मीदवार |


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां होनी रणनीति बनाने में लगी हुई हैं। भाजपा सहित कुछ और पार्टियों ने दो से तीन सूची जारी कर टिकटों की घोषणा कर दी हैं। कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किये हैं। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान है। पहले चरण में 20 सीटों के लिए चुनाव होगा। इन 20 सीटों में बस्तर संभाग से सभी 12 विधानसभा सीटें सहित राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, खैरागढ़ और कवर्धा जिले में शामिल 8 सीटें हैं।

बता दें कि दिल्ली में आज कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। जिसमें छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर मंथन होगा. बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। बैठक एआईसीसी मुख्यालय में शाम 5 बजे से शुरू होगी। मीटिंग में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली जाएंगे. दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट से सीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आयोग के चुनाव शेड्यूल के मुताबिक़ इन सीटों के लिए 13 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो जाएगा. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अब तक प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया। हालांकि प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लगभग सभी सीटों पर नाम तय कर लिया गया है। पहली सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी कर दी जाएगी।

इस बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का बयान भी सामने आया है. उनका कहना है कि कई विधायकों का टिकट कट सकता है. पार्टी की ओर सभी सीटों को लेकर गहन मंथन किया गया है, जहां बदलने की जरूरत है वहां चेहरा बदला जा रहा।

इन राजनितिक चर्चाओं के बीच कांग्रेस के भरोसेमंद सूत्रों से यह ख़बर भी निकलकर सामने आ रही है कि पगले चरण में ही 6 से 8 विधायकों को टिकट नहीं दिया जा रहा है। जिन नामों को लेकर चर्चा है उनमें जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी, डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा और पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर शामिल हैं।

हालांकि अब तक आधिकारिक रूप से पार्टी के तरफ से कहीं कोई बयान इन विधायकों की टिकट कटने को लेकर नहीं आया है। लेकिन चुनावी सर्वे में इन विधायकों को लेकर रिपोर्ट अच्छी नहीं आई है यह बताया गया है। वैसे कांग्रेस पार्टी इतनी बड़ी संख्या में विधायकों की टिकट काट पाएगी ऐसा नहीं लगता। लेकिन रायपुर से लेकर दिल्ली तक कब क्या निर्णय कांग्रेस में हो जाए कुछ कहा भी नहीं जा सकता। फिलहाल इंतजार सभी को कांग्रेस की पहली सूची का है। जिससे अधिकृत रूप पता चल सकेगा कि कौन अंदर और कौन बाहर है ? इनमें से एक सीट पंडरिया विधानसभा की भी हैं जहाँ से अभी तक भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किया हैं।



Related Articles

Back to top button