बिहार

BIg Breaking – नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में 4 की मौत, 300 से ज्यादा घायल , बेपटरी हुई ट्रेन |


नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर लिखा, ‘मुझे आनंद विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 12506 के पटरी से उतरने की खबर मिली है. हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के साथ संपर्क स्थापित कर रहे हैं.’

वहीं, असम सीएम के कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय रघुनाथपुर में ट्रेन संख्या 12506 के दुर्भाग्यपूर्ण पटरी से उतरने की घटना पर बारीकी से नजर रख रहा है और वह बक्सर के जिला अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के संपर्क में है.

असम के मुख्यमंत्री ने नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर लिखा, “मुझे आनंद विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 12506 के पटरी से उतरने की खबर मिली है। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के साथ संपर्क स्थापित कर रहे हैं।”

जानकारी के मुताबिक के मुताबिक बिहार के बक्सर जिले में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे के बाद ही तस्वीरें सामने आई हैं. समाचार एजेंसी एएनआई ने सुबह की तस्वीरों को जारी किया है. इसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन की बोगियां किस तरह से पलट गई हैं.

बिहार के बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे का शिकार होने के बाद गुरूवार सुबह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे घटनास्थल पर पहुंचे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, ‘मुझे जैसे ही इसकी खबर मिली मैंने तुरंत रेल मंत्री, NDRF, SDRF, बिहार के मुख्य सचिव, जिलाधिकारी आदि अधिकारियों को सूचना दी. मैं लोगों से अपील करुंगा की वे बड़ी संख्या आएं और पीड़ित लोगों की मदद करें. इस घटना के कारण का पताया लगाया जा रहा है.’



Related Articles

Back to top button