छत्तीसगढ़

Diwali Bonus: नवरात्रि से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बोनस का हुआ ऐलान….


Diwali Bonus: पूरे देश में इन दिनों त्यौहारों का मौसम चल रहा है। अगले कुछ दिन बाद शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। इससे ठीक पहले कर्मचारियों को खुशियों की सौगात मिली है। मां दुर्गा के पावन पर्व और दशहरा से पहले कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। इन कर्मचारियों को बोनस दिए जाने का ऐलान किया गया है।

Diwali Bonus: आपको बता दें कि SECL प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को दशहरा से पहले बड़ी सौगात दे दी है। प्रबंधन ने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है। इससे कर्मचारियों में हर्ष देखा जा रहा है। बताया जाता है कि SECL प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को 322 करोड़ रुपए बोनस देने का ऐलान किया है। त्योहार से पहले बोनस मिलना कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात से कम नहीं है। SECL प्रबंधन द्वारा बोनस की घोषणा किए जाने के बाद कर्मचारियों के खाते में कम से कम 85 हजार रुपए जमा होंगे।

Diwali Bonus: जानकारी के मुताबिक, SECL प्रबंधन ने पिछले 12 वर्षों में कर्मचारियों के बोनस में पांच गुना की बढ़ोतरी की है। साल 2010 में SECL कर्मचारियों को 17 हजार रुपए बोनस दिए गए थे। वहीं पिछले साल बोनस की राशि 76,500 रुपए तक चली गई।बता दें कि कोल इंडिया (सीआईएल) एवं अनुषांगिक कंपनियों समेत सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के कामगारों का बोनस तय करने के लिए नई दिल्ली में बैठक आयोजित की गई थी, इसमें कोल इंडिया प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

read more- सीएम बघेल ने बीजेपी को दिया जवाब, गिल्ली डंडा के साथ कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है…

Diwali Bonus: अगर पूरे कोल इंडिया की बात की जाए तो यहां दो लाख 17 हजार 429 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों के मध्य 1800 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण किया जाएगा।एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ सनीश चंद्र ने बताया कि सभी कर्मचारियों को बोनस का भुगतान विजयदशमी त्योहार से पूर्व कर दिया जाएगा।कोयला कर्मियों को अक्टूबर माह में मिलने वाला सितंबर माह के वेतन भुगतान में कोल इंडिया ने रोक लगा दी थी। कोल इंडिया प्रबंधन और श्रमिक संघों के बीच सोमवार को हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी।

Diwali Bonus: बैठक में कोल इंडिया प्रबंधन ने कोयला कर्मियों को 11वां वेतनमान की दर से ही सितंबर माह का वेतन अक्टूबर में एक-दो दिन के अंदर भुगतान करने की बात कही। इसके साथ ही श्रमिक संघ ने प्रस्तावित हड़ताल टाल दी। बता दें कि कोल इंडिया में करीब 2.17 लाख कर्मचारी हैं। इन सभी कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। बोनस की राशि कर्मचारियों के वेतन के आधार पर तय की जाएगी।

Related Articles

Back to top button