छत्तीसगढ़

भाजपा के ट्विट पर सीएम भूपेश का तगड़ा पलटवार, बोले मैं गेंडी भी चढ़ूंगा, गिल्ली डंडा और कैंडी क्रश भी खेलूंगा


भाजप द्वारा सोसल मीडिया में वायरल किए गए फोटो कों ले कर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है टिवटर पर तंज कसते हुए लिखा है कि पहले भाजपा को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? कल एक बैठक से पहले फ़ोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं। अब भाजपा को उस पर ऐतराज़ है।

उन्होने ट्विट में कहा कि दरअसल उनको मेरे होने पर ही ऐतराज़ है। पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करते हैं कि कौन रहेगा कौन नहीं रहेगा। मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा. कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है. ठीक ठाक लेवल पार कर लिया हूँ, वो भी जारी रहेगा. बाकि छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है।मालूम हो कि बीते कल सोशल मीडिया में फोटो वायरल की थी जिसमें सीएम बघेल कैंडी क्रस खेतले नज़र आ रहे थे फोटो को ले कर भाजपा ने लिखा था कि भूपेश जी भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कितनी भी माथा पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है। शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने के बजाय उन्होंने CANDY CRUSH खेलना उचित समझा।



Related Articles

Back to top button