जरा हटके

चलती ट्रक में मस्त होकर झूला झूलता दिखा शख्स, देसी जुगाड़ देख चकराया लोगों का दिमाग


Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. हाल ही में जुगाड़ तकनीक की मदद से चलती ट्रक के नीचे बिस्तर लगाकर शख्स आराम से सोता हुआ नजर आ रहा था और अब चलती ट्रक के अंदर झूला झूलते शख्स का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एक शख्स ने देसी जुगाड़ की मदद से चलती ट्रक में ही झूला बना दिया और मस्त अंदाज में झूला झूलता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ट्रक तेज रफ्तार में दौड़ रही है और उसके अंदर शख्स झूला झूल रहा है.

इस वीडियो को badboy_6278m नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से ट्रक के ऊपरी हिस्से में लगे मोटे लोहे के पाइप में शख्स अपना झूला बांध देता है और छोटे बच्चों की तरह मजे से ट्रक के अंदर झूला झूलने लगता है. इस जुगाड़ को देख लोगों का माथा चकरा रहा है.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button