Mission Raniganj Review:अक्षय कुमार की पावरफुल परफॉर्मेंस और दमदार थ्रिलिंग सीन्स से सजी है ‘मिशन रानीगंज’!

Mission Raniganj Review:अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म मिशन रानीगंज आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने एक ऑपरेशन चलाकर कोयला की खदान में फंसे 65 खनिकों को जिंदा बाहर निकाला था.फिल्म को टीनू सुरेश देसाई ने डायरेक्ट किया है. अक्षय कुमार और टीनू देसाई दूसरी बार साथ में काम कर रहे हैं. इन्होंने इससे पहले रुस्तम में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. अब सभी की निगाहें मिशन रानीगंज पर टिकी हैं. इसमें अक्षय कुमार की जबर्दस्त परफॉर्मेंस देखने मिली है. Mission Raniganj: अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ को सीबीएफसी बोर्ड मेंबर्स से मिला स्टैंडिंग ओवेशन, फिल्म कल सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
फिल्म की कहानी शुरु होती है एक शादी के सीन से जहां जसवंत सिंह गिल (अक्षय कुमार) अपनी पत्नी निर्दोश (परिणीति चोपड़ा) के साथ नजर आते हैं और खूब भांगड़ा होता. वेस्ट बंगाल के रानीगंज में एक बड़ी कोयला की खदान है, जहां 200 से अधिक खनिक कार्यरत है और एक ब्लास्ट में खदान में पानी कहर बनकर भरने लग जाता है. आनन फानन में काफी खनिक बाहर निकल जाते हैं पर 72 खनिक वहीं फंस जाते हैं. जिसमें से 7 की मौत हो जाती है. अब एंट्री होती है जसवंत सिंह की, जिनके पास ऑपरेशन चलाकर खनिकों को बचाने का आयडिया है. पर निजी फायदे की राजनीति इसमें बाधा डालती है. इसके अलावा भी कई सारी परेशानियों कोसुलझाकार कैसे खनिकों को बचाया जाता है यह देखने लायक है.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



