खेल जगत

रचिन रवींद्र के बाद डेवोन कॉनवे ने भी ठोका अर्धशतक, इंग्लैंड को दूसरे विकेट की तलाश |


आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज आज से हो गया हैं. वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम आपस में भीड़ रहीं हैं. इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जा रहा है. ये दोनों टीमें 2019 के फाइनल में एक दूसरे से टकराई थी जिसमें रोमांच की सारी हदें पार हो गई थी. ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जीलैंड के लिए ईश सोढी, केन विलियमसन और टिम साउदी पहले मैच में नहीं खेलेंगे. लॉकी फर्ग्यूसन भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों नौ विकेट खोकर 282 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हैनरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. ये मुकाबला जीतने के लिए न्यूजीलैंड की टीम को 50 ओवर में 283 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र के बाद डेवोन कॉनवे ने भी महज 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 99/1.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button