छत्तीसगढ़

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… |


बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आज बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान आएंगे। जहां वे भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे। इसके साथ ही पीएम रोड शो कर एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर साइंस कॉलेज मैदान को सील कर दिया है। इस मार्ग पर सुबह 10 बजे से छह घंटे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

सुबह 11:45 बजे दिल्ली से विशेष विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 2:20 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। दोपहर 2:30 बजे पीएम मोदी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3:45 बजे तक मंच पर रहेंगे। दोपहर 3:50 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:50 बजे पीएम मोदी विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

READ MORE : दक्षिण पूर्व रेलवे में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला बदस्तूर जारी, फिर 37 एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग दिनों के लिए रद्द

बता दें कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा और जशपुर से शुरू हुई थी जो सभी 90 विधानसभा में पहुंची। दोनों यात्रा का आज पीएम मोदी समापन करेंगे। पीएम मोदी का तीन महीने में छत्तीसगढ़ का तीसरा दौरा है। वहीँ 4 अक्टूबर को भी पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। जहां पीएम जगदलपुर पहुंचेंगे जहां नगरनार स्टील प्लांट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।



Related Articles

Back to top button