पेड़ के नीचे खड़ी तीन महिलाओं पर गिरी बिजली, हुई मौत… |

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक गांव में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर बाद उस समय हुई जब पीड़ित देवरी बांग्ला थाना क्षेत्र के किसना गांव में धान के खेत में काम कर रहे थे।
read more- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज कई जगहों गरज – चमक के साथ होगी ज़ोरदार बारिश…
CG News: बारिश शुरू होने के बाद तीनों महिलाएं एक पेड़ के नीचे खड़ी हुई। उन्होंने बताया कि वहां अचानक बिजली गिरी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारी ने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने महिलाओं को देवरी के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
CG News: उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चमेली निशाद, उनकी बहू कामिन निषाद और बिसंतीन साहू के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।




