छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बड़ी संख्या में मवेशियों की गई जान…


कोरबा।जिले के सर्वमंगला रोड स्थित ग्राम सोनपुरी में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से आधा दज्रन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मवेशियों के मालिकों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि घटना बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे की है। सभी मवेशी गांव के आसपास थे, जहां अचानक तेज बारिश होने लगी।

Read More : CG News: माना एयरपोर्ट पर फिर से टैक्सी बुकिंग एजेंट युवतियों ने की मारपीट…

इसके बाद सभी मवेशी गांव के पास महुआ पेड़ के नीचे चले गए। इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने पर आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। घटना में कुछ मवेशी बच गए, वहीं खेत में काम करने गए ग्रामीणों की नजर जब मरे पड़े मवेशियों पर पड़ी तब इसकी सूचना गांव में जाकर दी। जिसके बाद घटनास्थल पर मवेशियों के मालिक और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृत मवेशियों में तीन गाय दो बछड़ा और एक बैल है।

Read More : CG NEWS: पांच किलोग्राम गांजा के साथ आरोपित हुआ गिरफ्तार

ग्रामीण किसान पटेल ने बताया कि जब किसी काम से खेत की ओर जा रहा था, इस दौरान उसकी नजर मवेशियों पर पड़ी और इसकी सूचना गांव में जाकर उसने दी। मवेशी के मालिक ने बताया कि इससे पहले इस तरह की घटना गांव में कभी नहीं हुई थी, इस घटना से आर्थिक नुकसान हुआ है। गाय दूध दे रही थी गाय की मौत से निश्चित है उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मवेशियों की मौत के बाद उचित मुआवजा की मांग की है।

Related Articles

Back to top button