Fukrey 3 Advance Booking Update: कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ की एडवांस बुकिंग को लेकर आया ताजा अपडेट, जानें कब से होगी शुरू!

Fukrey 3 Advance Booking Update: एक्सेल एंटरटेनमेंट की कॉमेडी एंटरटेनर फुकरे 3 इस साल आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म है. एंटरटेनिंग ट्रेलर और चार्टबस्टर गीत वे फुकरे के लॉन्च के बाद, प्रशंसक और दर्शक बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस कॉमेडी एंटरटेनर को लेकर लोगों का क्रेज आसमान छू रहा है, क्योंकि हाल ही में प्रशंसकों की एक बड़ी फ्लैश मॉब को दिल्ली, लंदन और न्यूयॉर्क की सड़कों पर फुकरे 3 के ट्रैक पर थिरकते हुए देखा गया था. अब फाइनली निर्माताओं ने बहुप्रतीक्षित फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने की घोषणा कर दी है. Hostel Daze S4 Trailer: कॉमेडी ड्रामा ‘हॉस्टल डेज’ सीजन 4 का ट्रेलर Prime Video ने किया लॉन्च, जिसमें कॉलेज के छह दोस्तों की हॉस्टल लाइफ के आखिरी चैप्टर से उठेगा पर्दा (Watch Video)
फुकरे 3 फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी जो बेहद करीब है. ऐसे में दर्शक कॉमेडी एंटरटेनर के लिए निर्माताओं द्वारा फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने का इंतजार कर रहे थे. इस पर आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक दर्शकों का ये इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि मेकर्स आने वाले रविवार से बहुप्रतीक्षित फिल्म फुकरे 3 की एडवांस बुकिंग देशभर में शुरू करेंगे.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




