मनोरंजन

कॉमेडी ड्रामा ‘हॉस्टल डेज’ सीजन 4 का ट्रेलर Prime Video ने किया लॉन्च, जिसमें कॉलेज के छह दोस्तों की हॉस्टल लाइफ के आखिरी चैप्टर से उठेगा पर्दा (Watch Video) |


Hostel Daze S4 Trailer: प्राइम वीडियो ने आज युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय कॉमेडी ड्रामा में से एक, TVF के हॉस्टल डेज के आखिरी चैप्टर का ट्रेलर लॉन्च किया. सीरीज के अंतिम सीजन में दोस्तों की यह टोली उम्र के अगले पड़ाव की ओर आगे बढ़ने से पहले, अपने हॉस्टल लाइफ को अलविदा कहने के लिए आखिरी बार वापस आएगी.

TVF द्वारा क्रिएट की गई इस 6 एपिसोड की सीरीज के निर्देशन की कमान अभिनव आनंद ने संभाली है, जिसमें अहसास चन्ना, लव विस्पुते, शुभम गौड़, निखिल विजय, आयुषी गुप्ता और उत्सव सरकार ने मुख्य किरदार निभाए हैं, जबकि इसमें फैसल मलिक, गोपाल दत्त, अभिलाष थपलियाल, जैमिनी पाठक और देवेन भोजानी ने नैरेटर के रूप में अपना योगदान दिया है.27 सितंबर को प्राइम वीडियो पर इस सीजन का प्रीमियर होगा. हॉस्टल डेज सीजन 4 प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई सीरीज है.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button