हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पुलिसकर्मी ने पत्रकार की तरह अनोखें अंदाज में की रिपोर्टिंग, देखें VIDEO |

तेज बारिश के चलते छबड़ा के पाली थानाक्षेत्र के जंगल में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिग करवानी पड़ी. हेलिकॉप्टर भोपाल से जयपुर जा रहा था. हेलिकॉप्टर को देख आसपास ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना मिलने पर पाली थानाधिकारी प्रहलाद सिंह भी मौके पर पहुंचे. इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने पत्रकार की तरह पायलट से पूछताछ की. पुलिसकर्मी के इस अनोखें अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पत्रकार बनने की चाह रखने वाला पुलिसमैन बन जाए तो देखिए क्या होता है; भोपाल से जयपुर आ रहे हेलीकॉप्टर की बारां में इमरजेंसी लैंडिंग… बारां से खाकी वाला पत्रकार… कैमरामैन ग्रामीण के साथ… pic.twitter.com/1V4dateCO3
— Tarun Sharma (@tarun_sharma62) September 12, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




