रोमिल को फंसाने के लिए जासूस बनेगी अनुपमा, पाखी की इज्जत होगी नीलाम…

टीवी अदाकारा रुपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ में इस समय जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। पाखी के गायब होने से अनुपमा का दिमाग खराब हो गया है। अनुपमा को समझ नहीं आ रहा है कि वो पाखी को खोजने के लिए क्या करे। सीरियल ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा, अनुपमा और अनुज मिलकर अधिक को जेल भेज देते हैं।
अधिक के जेल जाते ही रोमिल खुश हो जाता है। अनुपमा पाखी को खोजने निकल जाती है। इसी बीच अनुपमा को रोमिल पर शक हो जाता है। ऐसे में अनुपमा रोमिल का पीछा करना शुरू कर देती है। इसी बीच सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में एक और बड़ा धमाका होने वाला है।
read more- CG News: लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप…
सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, रोमिल एक घर में चोरीछिपे घुस जाएगा। अनुपमा भी रोमिल के पीछे पीछे कमरे में जाएगी। अनुपमा कमरे में पाखी का बैग देखेगी। बैग देखते ही अनुपमा रोना शुरू कर देगी। इस दौरान अनुपमा रोमिल के गिरेबान को पकड़ लेगी। अनुपमा पूछेगी कि पाखी कहां है। रोमिल अनुपमा को किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाएगा। गुस्से में अनुपमा रोमिल की खूब क्लास लगाएगी।
अनुपमा की बातें सुनकर रोमिल रोना शुरू कर देगा। रोमिल अनुपमा को बताएगा कि पाखी और अधिक मिलकर उसे परेशान कर रहे थे। बदला लेने के लिए रोमिल ने पाखी के साथ एक प्रैंक खेला था। रोमिल का प्रैंक उस पर ही भारी पड़ने वाला है। अनुपमा रोमिल को जमकर जलील करेगी। अनुपमा पहली बार रोमिल पर हाथ उठाएगी।
read more- छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म की हुई शूटिंग, महादेव घाट, तेलीबांधा तालाब, वीआईपी रोड, राजिम और नवा रायपुर के दिखेंगे नजारे…
रोमिल बताएगा कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पाखी को किडनैप किया था। बाद में उसने पाखी को छोड़ दिया था। उसके बाद पाखी घर जाने की जगह गायब ही हो गई। इसी बीच अनुपमा उस घर के आसपास पाखी को तलाशेगी। वहीं पाखी कुछ गुंडों के हाथ लग जाएगी। समर और तोषु भी मिलकर कुछ गुंडों से बात करेंगे। पाखी को तलाशने के लिए तोषु गुंडों से हाथ मिलाएगा।



