उत्तर प्रदेश

UP पुलिस के सिपाही ने मांगी छुट्टी, शादी के लिए लड़की देखनी है; पढ़ें पूरा पत्र…


फर्रुखाबाद. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में इनदोनों यूपी पुलिस के एक सिपाही का छुट्टी के लिए लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सिपाही राघव चतुर्वेदी ने लेटर में छुट्टी लेने की वजह का जिक्र किया है और कहा है कि उसकी शादी की उम्र निकल रही है. बड़ी मुश्किल से एक अच्छा रिश्ता आया है. लड़की देखने जाना है, कृपया 5 दिन की अवकाश मंजूर करें. सिपाही के इस लेटर पर सीओ सिटी ने उसकी छुट्टी मंजूर कर दी है.

read more- डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी भीषण आग, दो भाईयों की मौत, तीन घायल

पूरा मामला फर्रुखाबाद के थाना कादरी गेट में तैनात सिपाही राघव चतुर्वेदी से जुड़ा है. अपने आवेदन में सिपाही ने लिखा है कि उसे पुलिस में नौकरी करते हुए 3 वर्ष हो गए हैं. शादी की उम्र भी निकली जा रही है. वैसे भी पुलिस वालों के लिए रिश्ते आजकल न के बराबर आ रहे हैं. पिताजी ने फोन कर बताया है कि एक अच्छा रिश्ता मिला है. लड़की देखने के लिए 5 दिन की आवक्ष दी जाए. छुट्टी के लिए ऐसे आवेदन को पढ़कर सीओ सिटी ने 5 दिन की छुट्टी मंजूर कर दी.

इस बीच यह लेटर अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. इस अजीबो-गरीब लेटर पर लोगों की खूब प्रतिक्रिया भी आ रही है. फिलहाल सिपाही की 5 दिन की सीएल को सीओ सिटी ने मंजूर कर दिया है. लेकिन छुट्टी का आवेदन और उसकी वजह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.



Related Articles

Back to top button