मध्यप्रदेश

बोले सीएम शिवराज सनातन को कोई खत्म नहीं कर सकता, सोनिया गांधी को देना चाहिए जवाब


सनातन धर्म के खिलाफ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे के बायन के बाद शुरू हुआ सियासी विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले उदयनिधि फिर और फिर ए राजा ने के बयान पर भारतीय जनता पार्टी विपक्षी गठबंधन ‘I-N-D-I-A’ पर हमलावर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “सनातन धर्म को कई खत्म नहीं कर सकता है। ये मानसिक रूप से दिवालिया लोग हैं, सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। जिनके साथ मिलकर उन्होंने ‘I-N-D-I-A’ गठबंधन बनाया, उनके लोग सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं।”

सीएम शिवराज ने कहा “ I-N-D-I-A गठबंधन के लोग सनातन को कभी डेंगू तो कभी किसी और बीमारी से तुलना कर रहे हैं। सोनिया गांधी क्या उनका समर्थन करती हैं’ दिग्विजय सिंह और कमलनाथ क्या उनका समर्थन करते हैं’ और अगर समर्थन नहीं करते तो उन्हें गठबंधन से हटाओ।”

उदयनिधि स्टालिन का शर्मनाक बयान
उदयनिधि स्टालिन एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था, “सबसे पहले, मैं इस आयोजन समिति का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे ‘सनातन धर्म के अंत’ पर बोलने का अवसर दिया। इस सम्मेलन का शीर्षक बहुत अच्छा है, आपने इसे सनातन विरोधी सम्मेलन न कहकर ‘सनातन धर्म का अंत’ सम्मेलन के रूप में रखा है। इसके लिए मैं आप सभी की सराहना करना चाहता हूं।”

उदयनिधि आगे कहा, “कुछ चीजों को खत्म करना ही होगा, जैसे- मच्छर, डेंगू, मरेलिया, कोरोना, इन्हें खत्म करना ही होगा, इसका विरोध नहीं किया जा सकता है। सनातन धर्म भी ऐसी ही है, सम्मेलन का नाम उचित रखा गया है, मैं इसकी सराहना करता हूं।”

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने उदयनिधि के बयान पर कहा है, ‘जो धर्म किसी के साथ इंसान जैसा व्यवहार नहीं करता, वो बीमारी से कम नहीं है।” सनातन पर उदयनिधि के बयान से और दो कदम आगे बढ़ते हुए डीएमके सांसद ए राजा ने शर्मनाक टिप्पणी की है। राजा ने कहा है- ”सनातन पर उदयनिधि का रुख नरम था… सनातन धर्म की तुलना सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से की जानी चाहिए, जबकि उदयनिधि ने सनातन की तुलना मलेरिया से की है…सनातन की तुलना एचआईवी और कुष्ठ रोग जैसे सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से की जानी चाहिए।



Related Articles

Back to top button