छत्तीसगढ़

CG NEWS – तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत


छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं रुक रहे हैं. तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़कें खूनी होती जा रही हैं। वहीं, सरगुजा के सीतापुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दोनों युवक अंबिकापुर की ओर जा रहे थे. तभी ग्राम मंगारी पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों युवकों का शव स्कॉर्पियो में फंस गया. जिसे स्कार्पियो चालक काफी दूर तक अपने साथ घसीटता हुआ ले गया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।



Related Articles

Back to top button