छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले देश के अधिकांश चीजों में INDIA आता है, क्या क्या बदल डालोगे


छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा, “जब संगठन का नाम INDIA हुआ, तो वे बोल रहे है भारत रख देंगे। राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, अब आप क्या करेंगे। देश के सारे नोटों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लिखा है। IPL, IPS, IAS सभी में इंडिया आता है आप कितनों को बदलेंगे? इन्होंने जितनी योजनाएं निकाली हैं, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, खेलो इंडिया, आप इन योजनाओं का क्या करेंगे। भाजपा के लोग कितने संकुचित मानसिकता के हैं कि INDIA नाम रख लिया तो सब बदल डालो।”



Related Articles

Back to top button