घर में घुस आया दुर्लभ पैंगोलिन, ग्रामीण दहशत में… |

CG News: धमतरी। बुधवार को धमतरी के सिहावा में हुआ. सिहावा क्षेत्र के भीतररास सिहावा गांव में एक दुर्लभ पैंगोलिन घर में घुस आया, जिसे देख ग्रामीण दहशत में आ गए. वन विभाग को खबर दी गई. पैंगोलिन के घर में घुसने की खबर जैसे ही पूरे गांव में फैली, उसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा.
CG News: इस बीच गांववालों ने वन विभाग को सूचना दी. धमतरी वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पैंगोलिन का रेस्क्यू कर पकड़ लिया. इस पैंगोलिन को वन विभाग ने सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया है. दुनिया में सबसे ज्यादा पैंगोलिन की ही तस्करी होती है.
read more- CG News – सड़क किनारे मिला भालू का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी वन विभाग की टीम
CG News: पैंगोलिन भारत, भूटान, नेपाल और श्रीलंका के पहाड़ी या हल्के मैदानी क्षेत्रों में पाया जाने वाला जंगली जीव है. भारत में इसे सल्लू सांप के नाम से भी जाना जाता है. यह एक दुर्लभ प्रजाति का जीव है. जो घने जंगल में रहता है और विलुप्त होने की कगार पर है.
CG News: यह ज्यादातर एशिया और अफ्रीका में पाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपए में होने की वजह से पैंगोलिन की तस्करी जमकर की जाती है.




