जरा हटके

जब महिला ने बकरी के लिए खरीदा ट्रेन का टिकट, तो TTE देखकर रह गया हैरान, देखें वीडियो


कई शातिर और धूर्त लोग बैंकों के करोड़ों रुपए डकार जाते हैं, उनसे सवाल पूछने में लोग डरते हैं। कई योजनाओं के नाम पर गरीबों के भी लाखों रुपए कुछ बदमाश लोग हड़प लेते हैं, उन पर भी कोई खास कार्रवाई नहीं हो पाती। लेकिन, जब एक गरीब जब ट्रेन में चढ़ता है तो वह अपनी बकरी का भी टिकट लेता है।

दरअसल, उत्कर्ष सिंह ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक महिला अपनी बकरी के साथ ट्रेन में सफर करते हुए दिखाई दे रही है। जब टीटीई ने महिला से पूछा कि क्या बकरी का भी टिकट लिया है? इस पर महिला ने उसे टिकट दिखाया और उसके चेहरे की मुस्कराहट उसकी ईमानदारी का सबूत दे रही थी।

इस वीडियो के जवाब में लोगों ने बैंकों को चूना लगाने वाले कारो‍बारियों को घेरते हुए इस महिला की जमकर तारीफ की। आशीष सागर दीक्षित ने कहा- ये ईमानदारी और स्वाभिमान इस देश की बुनयाद बन जाए तो हम यकीनन स्मार्ट भारत/इंडिया बन सकते हैं। काश यह मुमकिन हो।



Related Articles

Back to top button