पुलिसवालों ने फिल्मी स्टाइल में तोड़ा कमरे का दरवाजा, खून से लतपत पड़ा मिला युवक

आगरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी कभी लातों से तो कभी सिलेंडर से दरवाजा तोड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये किसी फिल्म का सीन नहीं है बल्कि आगरा पुलिस के जवान एक शख्स की जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसने घरेलु विवाद के बाद अपनी नस काट कर खुद को कमरे में बंद कर लिया था।
Read also..Video: ओवरटेक करते हुए एएसपी मंडी की गाड़ी ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल हुआ शख्स
बता दें कि यह पूरा मामला आगरा के शाहगंज अंतर्गत सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र का है। यहां मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त अपनी पत्नी और माँ से मारपीट कर रहा था। इस दौरान उसने खिड़की में हाथ मारकर उसके कांच से खुद को घायल भी कर लिया है और कमरे में खुद को बंद कर लिया है। अगर जल्द उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया तो उसका बचना मुश्किल है।
Read also..खड़ी ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल
इसके बाद पुलिस ने तत्काल फोन कॉल पर एक्शन लिया और 10 मिनट के अंदर ही मौके पर पहुँच गई। पुलिसकर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ से पहले बगल में रखे सिलेंडर से दरवाजे को कमजोर कर दिया और फिर लातों से मार-मारकर दरवाजा तोड़ दिया। पुलिसकर्मी अंदर गए तो खून से लतपत युवक बेड के बगल में मूर्छित पड़ा हुआ था। चारो तरफ खून ही खून पड़ा था।
इसके बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक का काफी खून बह गया है। अगर थोड़ी देर और होती तो जान भी जा सकती थी। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से एक शख्स की जान बच गई। वहीं इस पूरी घटना की पुलिस ने वीडियोग्राफी भी की थी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
Read also..जब एयरपोर्ट पर चैकिंग के लिए बैग खुला तो निकले 12 जिंदा अजगर, मचा हड़कंप
उधर, युवक की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों का परिजनों ने धन्यवाद दिया है। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने समय पर रिस्पॉन्स किया। सूचना देने के 10 मिनट में आ गई। बिना एक मिनट गवाएं, दरवाजा तोड़ा। समय रहते इलाज मिलने पर बेटे को बचाया जा सका। मौके पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस टीम की प्रशंसा की। टीम में थाना प्रभारी आलोक कुमार, SI मांगेराम, SI प्रमोद कुमार और कॉन्स्टेबल कुशलपाल व सचिन धामा थे।




