Cg Ias transfer – राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये गये हैं। जारी आदेश के अनुसार जनक प्रसाद पाठक, भा.पु.से. (2007) विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, आबकारी आयुक्त, आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, दुर्ग संभाग, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।
वही महादेव कावरे, आई.पी.एस. (2008), आयुक्त, दुर्ग संभाग, दुर्ग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, आबकारी आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। आयुक्त, नगर तथा ग्राम निवेश, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



