छत्तीसगढ़

Big Breaking – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज का कार्यक्रम हुआ रद्द |


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अभनपुर, राजिम और आरंग विधानसभा में आयोजित कांग्रेस पार्टी के संकल्प शिविर कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल का आज का पूरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। सरकार की तरफ से जारी सूचना में बताया गया है कि 6 सितंबर को गरियाबंद और रायपुर जिला का निधार्रित प्रवास कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्‍त हो गया है। बताया जा रहा है कि सीएम का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं होने के कारण दौरा कार्यक्रम स्‍थगित किया गया है। बता दें कि मुख्‍यमंत्री बघेल आज अभनपुर, राजिम और आरंग विधानसभा में आयोजित कांग्रेस पार्टी के संकल्प शिविर कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।

संकल्प शिविर कार्यक्रम
अभनपुर के गोबरा नवापारा में कांग्रेस का आज विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर कार्यक्रम है. गोबरा नवापारा के कृषि उपज मंडी में 12 बजे संकल्प शिविर का कार्यक्रम आयोजित होगा.

राजीम के कृषि उपज मंडी में संकल्प शिविर दोपहर 1.10 बजे आयोजित होना है.

आरंग विधानसभा के राजीव भवन में आयोजित कांग्रेस के संकल्प शिविर में 3 बजे शामिल होंगे.



Related Articles

Back to top button