उत्तर प्रदेश

नाबालिग लड़की को किडनैप कर गैंगरेप, कार्रवाई के डर से एक युवक ने लगा ली फांसी, 4यूवक किशोरी को टेंपो में डालकर थे ले गए


आगरा में नाबालिग लड़की को किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। 4 युवक किशोरी को टेंपो में डालकर ले गए। इसके बाद रास्ते में तीनों ने उससे गैंगरेप किया। फिर उसे छोड़कर भाग गए। घरवालों ने मंगलवार को मामले की सूचना पुलिस को दी।

मिली जानकारी अनुसार कार्रवाई के डर से दोपहर में एक आरोपी जगदीश ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए आगरा भेजा है। मामला निबोहरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता शमशाबाद क्षेत्र के गांव में ठेला लगाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। उसकी 14 साल की बेटी सोमवार दोपहर अपने पिता के पास कुछ काम से गई थी। शाम करीब 7 बजे वह पिता की दुकान से घर लौट रही थी। जब वह अपने गांव के पास पहुंची, तो टेंपो में सवार 4 युवकों ने उसे रोक लिया। उसे जबरन टेंपो में बैठा लिया और लेकर फरार हो गए। इसके बाद गांव से कुछ दूर पर एक नहर के किनारे तीनों ने उसके साथ रेप किया।

इसके बाद रात करीब 1 बजे आरोपी लड़की को गांव के पास एक ईंट-भट्ठे के पास टेंपो से उतार कर भाग गए। किशोरी रात भर वहीं पड़ी रही। अगले दिन मंगलवार सुबह घर वालों को पता चला। जिसके बाद घरवालों ने घटना की जानकारी निबोहरा पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच मंगलवार दोपहर जगदीश नाम के एक आरोपी ने अपने घर के पास लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं 3 आरोपी अभी भी फरार बताए हैं।

एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडे ने बताया, घटना के बाद किशोरी को मेडिकल के लिए आगरा भेजा गया है। मामले में परिजनों की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं एक आरोपी के फांसी लगाई जाने की जानकारी मिली है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।



Related Articles

Back to top button