शॉप में खड़े होकर महिला ने गटक की परफ्यूम की पूरी शीशी, उसकी हरकत से हैरान हुई शॉपकीपर (Watch Viral Video)

Viral Video: अपनी बॉडी से आने वाली गंध को दूर करने के लिए अधिकांश लोग परफ्यूम (Perfume) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने किसी को परफ्यूम की शीशी (Perfume Bottle) को एक झटके में गटकते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शॉप पर पहुंची महिला परफ्यूम की पूरी शीशी एक झटके में गटक लेती है, उसकी इस हरकत को देख शॉपकीपर हैरान हो जाती है और वो महिला से शीशी छीन लेती है. महिला के इस अजीबो-गरीब कारनामे का वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान में परफ्यूम देखने पहुंची महिला टेबल्स पर रखे कई परफ्यूम्स में से एक शीशी उठाती है और उसके ढक्कन को खोलकर परफ्यूम पीना शुरु कर देती है, फिर वो शॉपकीपर को जीभ दिखाते हुए वहां से निकल जाती है. इस नजारे को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हो गए हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- क्या सच में उसने परफ्यूम पी लिया, जबकि दूसरे ने लिखा है- ये परफ्यूम की नहीं, शराब की दुकान लग रही है.
When the smell of a perfume is not enough pic.twitter.com/rl2VJTIHRy
— CCTV IDIOTS (@cctvidiots) August 30, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




