गोलगप्पे को लेकर दो युवकों के बीच हुआ बवाल, फिल्मी अंदाज में दोनों के बीच होने लगी जबरदस्त मारपीट (Watch Viral Video)

Fight Viral Video: पानीपुरी (Panipuri) खाने के शौकीन अक्सर पानीपुरी देखते ही खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं. आमतौर पर एक प्लेट पानीपुरी में करीब 6 पानीपुरी मिलती है, लेकिन अगर कोई सात खिलाने पर अड़ जाए तो क्या होगा? जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें 10 रुपए में 7 गोलगप्पे खिलाने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं होती है और फिर दोनों फिल्मी स्टाइल में मारपीट करने लगते हैं. घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर की बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि हमीरपुर के अकिल तिराहे पर पानी पुरी का ठेला लगाने वाला युवक 10 रुपए में पांच गोलगप्पे बेचता है, लेकिन एक युवक दस रुपए में 7 पानीपुरी खिलाने को लेकर उससे बहस करने लगा, फिर देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों एक-दूसरे को सड़क पर लेटा-लेटाकर पीट रहे हैं. इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें: UP Fight Video: बाराबंकी में DJ पर डांस को लेकर बवाल, बारात में जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का वीडियो वायरल
Kalesh b/w a Golgappa seller and Customer over 10rs me 7 golgappa hi kyu? pic.twitter.com/kpa0kIeiQ8
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 30, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




