बलौदाबाज़ार – 15 साल के लड़के पर चार साल की बच्ची से रेप का आरोप,लोगों का फूटा गुस्सा

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां 15 साल के लड़के पर चार साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है. इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. फिर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
घटना के बाद पूरे शहर में लोगों में नाराजगी बढ़ी.पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया और आरोपी नाबालिग बच्चे को पकड़ लिया. बच्ची को इलाज के लिए बलौदा बाजार के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसकी हालत काफी गंभीर थी. उसके बाद उसे रायपुर रेफर किया गया. जहां इलाज के बाद अभी उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.
आरोपी को भेजा गया बाल सुधार गृह: पुलिस ने आरोपी नाबालिग बच्चे को पकड़ लिया है. उसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. इस पूरी घटना की जांच में पुलिस जुट गई है.
थाना प्रभारी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र की यह घटना है. यहां चार साल की मासूम बच्ची से 15 साल के नाबालिग लड़के ने रेप किया. पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया. उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.



