मध्यप्रदेश

जंगल से भटककर गांव में घुसा बीमार तेंदुआ, लोगों ने तेंदुवे के पीठ पर की सवारी, लिया सेल्फी, ग्रामीणों ने किया परेशान


सोशल मीडिया पर कैद एक परेशान करने वाली घटना में, देवास जिले के इकलेरा गांव में ग्रामीणों को एक अस्वस्थ तेंदुए से उलझते देखा गया. चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने संकटग्रस्त जानवर के साथ सेल्फी ली और उसे परेशान किया. मामला तब सामने आया जब गांव के निवासियों ने पास के जंगलों में एक तेंदुए को देखा. शुरू में भयभीत होने पर, उन्होंने देखा कि तेंदुआ अपने सामान्य आक्रामक व्यवहार को प्रदर्शित करने के बजाय सुस्त था, जिससे संकेत मिलता था कि वह अस्वस्थ था. स्थानीय सूत्रों से पता चला कि एक ग्रामीण ने वन विभाग को स्थिति के बारे में सूचित किया.

मिली जानकारी के अनुसार देवास में सोनकच्छ क्षेत्र में इकलेरा माताजी के जंगल में कालीसिंध नदी के किनारे मंगलवार दोपहर तेंदुआ दिखाई दिया. जब इस बारे में ग्रामीणों को पता चला तो लोग तेंदुए को देखने पहुंच गए. तेंदुआ सुस्त नजर आ रहा था. उससे ठीक से चला नहीं जा रहा था. ग्रामीण पहले तो तेंदुआ को देखकर घबराए, लेकिन जब उसने कोई हरकत नहीं की तो लोग उसके साथ मस्ती करने लगे.

कुछ लोगों ने तेंदुए को खिलौना ही बना लिया. वे फोटो लेने लगे, वीडियो बनाने. कुछ ग्रामीणों ने तेंदुआ के साथ सेल्फी ली. इतना सब तो ठीक था, लेकिन कुछ लोग तो उसकी सवारी तक करने लगे. शाम होते-होते सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान उज्जैन से रेस्क्यू टीम भी आ गई. उज्जैन की रेस्क्यू टीम और देवास की वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button