लिफ्ट में लगे बटन पर लड़के ने किया पेशाब, अगले ही पल उसके साथ हो गया ऐसा कांड (Watch Viral Video)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें लिफ्ट (Lift) के अंदर लगे बटन पर लड़का पेशाब (Urine) करता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि उसकी इस शरारत के तुरंत बाद उसके साथ ऐसा कांड हो जाता है, जिसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि उसे उसके कर्मों का फल तुरंत मिल गया. लड़के की हरकत लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का लिफ्ट में खड़ा है और शरारत करते हुए लड़का लिफ्ट में लगी बटन पर पेशाब करना शुरु कर देता है. पेशाब करने के बाद लड़का अपने फ्लोर पर जाने को तैयार होता है, लेकिन यूरिन की वजह से लिफ्ट के बटन बोर्ड में गड़बड़ी हो जाती है और उससे चिंगारी निकलने लगती है. यह देखते ही लड़का घबरा जाता है और यहां-वहां भागने लगता है. लिफ्ट के बटन से चिंगारी निकलते देख लड़का बुरी तरह से घबरा जाता है.
— CCTV IDIOTS (@cctvidiots) August 23, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




