छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से गई युवक की जान, पुलिस जांच में जुटी… |


कोरबा। CG News जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जामबाहर में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक भोला सिंह धनुहार 29 वर्ष ग्राम जामबाहर का रहने वाला था।

CG News: बताया जाता है कि भोला सिंह नहाने के लिए गांव के ही तालाब में गया था। उसके परिवार के बाकी सदस्य काम करने के लिए खेत में गए हुए थे। इधर तालाब में नहाने के दौरान वो गहराई में चला गया और उसकी डूबकर मौत हो गई। तालाब में उसकी लाश तैरती हुई देखकर लोगों ने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।

read more- Big Breaking – ईडी ने फिर दी छत्तीसगढ़ में दी दबिश, मचा हड़कंप, यहां हो रही ईडी की छापेमारी

CG News: जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भोला की लाश कमल की झाड़ियों के बीच फंसी हुई थी। ग्रामीणों की मदद से लाश निकलवाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

CG News: परिजनों का कहना है कि भोला को तैरना आता था, ऐसे में उसकी मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, इसका अंदाजा उन्हें भी नहीं है। पुलिस ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।



Related Articles

Back to top button