छत्तीसगढ़

आज से 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर स्वास्थ्य कर्मी, ये है मांगे


छ्त्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन कर्मचारी संघ के करीब 40 हजार सदस्य कल 21 अगस्त से 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। प्रदेशभर के स्वास्थ्य से जुड़े कुल 12 संगठन के सदस्य एक मंच पर जुटेंगे।

बता दें कि वेतन विसंगति, सैलरी न मिलना, कोरोना भत्ता डॉक्टरों समेत मेडिकल स्टाफ पर हो रही हिंसा को लेकर राज्य के हर जिले में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही रैली भी निकाली जाएगी।

छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के सदस्य टारजन गुप्ता ने बताया कि, पहली बार स्वास्थ विभाग के अधिकारी कर्मचारी एक मंच पर जुट रहे हैं। पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य केंद्र से लेकर शहर क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज की सेवाएं एकसाथ प्रभावित हो रही है।

शासकीय चिकित्सालय, स्वास्थ्य केंद्रों में OPD के साथ-साथ पोस्टमार्टम और MLC की सुविधा भी नहीं मिल पाएगी। नर्सों के भी हड़ताल पर जाने की वजह से IPD वार्ड में भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधा प्रभावित होगी।



Related Articles

Back to top button