उत्तर प्रदेश

तेज़ रफ़्तार ट्रक ने इको वैन को मारी टक्कर, दो सगे भाई समेत 4 लोगो की मौत


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब दो बजे डिबाई के दानपुर चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने ईको कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पलटकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

read also..छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का यूपी पुलिस को निर्देश, 21 अगस्त तक कोई भी सख्त कदम न उठाएं

हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान जिला संभल के गांव गढ़ा थाना धनारी निवासी पुष्पेंद्र कुमार (20), जितेंद्र कुमार (25), दो भाई नीरज कुमार (30) और प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। जबकि कार सवार मुकेश निवासी गिन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गया।

read also..Mumbai: दादर स्टेशन पर चलती ट्रेन से महिला को फेंका बाहर, आरोपी गिरफ्तार

बताया गया कि मृतक जितेंद्र कुमार ने हाल ही में एक इको कार खरीदी थी. सोमवार को जितेंद्र अपने पार्टनर नीरज की पत्नी को उसके मायके अतरौली क्षेत्र के गांव सलेमपुर छोड़ने आया था। उनके साथ अन्य मृतक और घायल भी थे. रात को कार सवार अतरौली से वापस नोएडा लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Related Articles

Back to top button