छत्तीसगढ़

फेमस यूट्यूबर उल्लास कामथे का देसी अंदाज, ग्रामीणों के साथ लिया मछली का स्वाद


CGNews-रायपुर। फेमस यूट्यूबर चिकन लेग पीस का छत्तीसगढ़ में बनाया वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वे रायपुर-भिलाई के पास धमधा में शिवनाथ नदी के किनारे पहुंचे और लोगों के साथ खूब बात की। इस दौरान नदी किनारे ही बैठकर उन्होंने मछुआरों के साथ मिलकर मछली का स्वाद लिया। यूट्यूबर उल्हास कामथे चिकन लेग पीस के नाम से फेमस हैं और वे 2 दिन छत्तीसगढ़ में रहे।

मुंबई से कार में रायपुर आने की बीच उन्होंने यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक 16 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

यूट्यूबर उल्हास कामथे धमधा के पास शिवनाथ नदी के तट पर पहुंचे। जहां उन्होंने फिश पकड़ रहे मछुआरों के साथ बातें की और उनसे फिश पकड़ने के तरीकों के बारे में जाना। उन्होंने मछली खरीदकर नदी के किनारे ही ग्रामीणों के साथ पकाया और उसका स्वाद लिया।



Related Articles

Back to top button