मनोरंजन

फिल्म ‘LGM’ के म्यूजिक लॉन्च पर एमएस धोनी और योगी बाबू ने एक-दूसरे को खिलाया केक, वीडियो हुआ वायरल


MS Dhoni Video: महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी तमिल फिल्म एलजीएम उर्फ लेट्स गेट मैरिड से फिल्म निर्माता बन गए हैं. फिल्म का ट्रेलर 10 जुलाई को चेन्नई में लॉन्च किया गया था. फिल्म में अभिनेता योगी बाबू भी है. जो फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इस दौरान फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ के ऑडियो लॉन्च के जश्न में एमएस धोनी और योगी बाबू को एक साथ देखा गया. दोनों ने साथ में केक भी काटा. जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यह भी पढ़ें: Virat Kohli Dance On Ground: फील्डिंग के दौरान विराट कोहली का दिखा अलग अंदाज, मस्ती के मूड में दिखे पूर्व कप्तान, देखें वायरल वीडियो

वीडियो में योगी बाबू और एमएस धोनी को केक काटते हुए देखा जा सकता है. जैसे ही उन्होंने केक काटा, धोनी ने एक टुकड़ा उठाया और खा लिया, जबकि योगी बाबू उन्हें खिलाने के लिए इंतजार कर रहे थे. वे हंसने लगे और फिर धोनी ने उन्हें एक टुकड़ा खिलाया.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button