मध्यप्रदेश

सब्जी में टमाटर डालने के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, नाराज बीवी ने बेटी संग छोड़ा घर


शहडोल में एक शख्स ने पत्नी से बिना पूछे सब्जी में दो टमाटर डाल दिए. इससे नाराज पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई. अपने साथ बेटी को भी ले गई. अब पति उससे घर लौटने की मिन्नतें कर रहा है. बेम्हौरी निवासी संजीव वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले टिफिन में देने के लिए घर में सब्जी पक रही थी, तभी मैंने पत्नी आरती से बिना पूछे उसमें 2 टमाटर काटकर डाल दिए. इतना देखते ही पत्नी आगबबूला हो गई और झगड़ने लगी कि टमाटर इतना मंहगा है और तुमने 2 टमाटर सब्जी में डाल दिए. इसी बात से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा.

पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी सुबह वाली बस में बैठकर कहीं चली गई है. वह अपने साथ बेटी को भी ले गई है. पुलिस के सामने पति कसम खाकर शपथ ले रहा है कि अब जब तक टमाटर के दाम सामान्य नहीं हो जाते वह सब्जी में टमाटर नहीं डालेगा. बस पुलिस उसकी पत्नी वापस बुलवा दें.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button